डीवीसी प्रबंधन व पावर मेक कंपनी की मनमानी अब नहीं चलेगी

कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्थापित, प्रभावित गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है

जयनगर. डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने आठ अप्रैल को प्लांट के समक्ष होने वाले प्रदर्शन की तैयारी तेज कर दी है. कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्थापित, प्रभावित गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जगह-जगह पर नुक्कड़ सभा की जा रही है. बुधवार की शाम चुटियारो चौक पर हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व उप प्रमुख बीरेंद्र यादव ने की. संचालन कामेश्वर पंडित ने किया. सभा में भाकपा नेता सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन व कार्यकर्ता पावर मेक कंपनी की मनमानी नहीं चलने देंगे. दोनों की मिलीभगत से किसानों मजदूरों को छला जा रहा है. एक्टू जिला सचिव विजय पासवान ने कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है, समय पर मजदूरी नहीं मिलती. सभा को सुरेंद्र भाई मोदी, पुरुषोत्तम यादव, राजेंद्र यादव, मुन्ना यादव, शमशुल अंसारी सहित कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर काफी संख्या में विस्थापित, प्रभावित लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >