माहवारी स्वच्छता पर खुलकर चर्चा करने की जरूरत

आवासीय विद्यालय चंदवारा में छात्राओं के लिए बनायी गयी विशेष माहवारी कक्ष

: आवासीय विद्यालय चंदवारा में छात्राओं के लिए बनाया गया विशेष माहवारी कक्ष प्रतिनिधि कोडरमा. डीसी ऋतुराज ने गुरुवार को झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय चंदवारा में छात्राओं के लिए विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष का उदघाटन किया. उदघाटन के बाद डीसी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि माहवारी जैसे विषय पर खुलकर चर्चा करना जरूरी है. सरकार द्वारा चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान प्रत्येक वर्ष 28 मई को संचालित किया जाता है. उन्होंने विद्यालय की वार्डन को निर्देश दिया कि माहवारी स्वच्छता से संबंधित कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को जागरूक करें. डीसी ने बताया कि कोडरमा जिले में जिला प्रशासन व यूनिसेफ के सहयोग से माहवारी स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. विद्यालय में इस विशेष कक्ष के निर्माण से छात्राओं को एक सुरक्षित एवं जागरूक वातावरण प्राप्त होगा. माहवारी स्वच्छता कक्ष में पोषण युक्त आहार एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित की गयी है. उन्होंने निर्देश दिया कि समूह के माध्यम से छात्राओं को नियमित रूप से माहवारी स्वच्छता की जानकारी दें तथा सेनेटरी पैड के उचित निस्तारण की व्यवस्था हो. उदघाटन के बाद डीसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया. मौके पर डीइओ अविनाश कुमार; चंदवारा सीओ अशोक भारती, यूनिसेफ सहयोगी टीम के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक सूरज कुमार, सुरभि, संजीत कुमार, रोज मोहम्मद, प्रतीक कुमार, राजीव कुमार; विद्यालय की वार्डन अनु कुमारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >