श्री रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा

कलश यात्रा में 251 माताएं और कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया.

मरकच्चो. डगरनवा पंचायत के बेको पतरूनिया में श्री श्री अनंत पांच दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई. कलश यात्रा में 251 माताएं और कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा को मुख्य अतिथि विधायक डाॅ नीरा यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व मुखिया शोभा देवी ने ध्वज दिखा कर रवाना किया. कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ उत्तर वाहिनी नदी के तट पर पहुंंची, जहां यज्ञाचार्य श्यामसुंदर पांडेय, पुजारी बिशुन राय व जहल राय ने विधि-विधान से कलश में जल भराया. यहां से कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष बिनोद राय ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या को अयोध्या से आयीं कथावाचिका देवी संगीता संगम द्वारा कथा की जायेगी. मौके पर यज्ञ समिति के सचिव राजेश राय, कोषाध्यक्ष रूपन यादव, पंसस गोविंद्र यादव, बाबूलाल राय, देवकी शर्मा, देवकी राय, उमेश कुमार सिंह, घनश्याम राय, अरुण राय, सुरेश यादव, सेवा राय, संजय राय, बीरेंद्र राय, सुनील यादव, आलोक राय, उपेंद्र यादव, लखन राय, भोला राय, संदीप राय, किशोर यादव, पप्पू राय, नकुल यादव, किशोर मुर्मू समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >