स्वस्थ बच्चे ही करते हैं स्वस्थ समाज का निर्माण

स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन

: स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यशाला कोडरमा. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को समाज कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन डीसी ऋतुराज ने किया. उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वच्छता संबंधी आदतों का विकास जरूरी है. यूनिसेफ के सहयोग से जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता सुविधाओं को लेकर एक समग्र कार्य योजना तैयार की जा रही है. छोटे बच्चों में व्यवहार परिवर्तन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से स्वच्छता विषयक गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए. उन्होंने सेविका व सहायिका को निर्देश दिया कि बच्चों में भोजन से पूर्व हाथ धोने की आदत विकसित करें, क्योंकि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ रेखा रानी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में यूनिसेफ के सहयोग से स्वच्छता सुविधाओं का आकलन (असेसमेंट) किया जायेगा. इसके आधार पर जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्ययोजना बनायी जायेगी. कार्यशाला में यूनिसेफ सहयोगी टीम के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक सूरज कुमार के अलावा आंगनबाड़ी महिला सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर, सेविकाएं, समाज कल्याण विभाग की जिला टीम व यूनिसेफ की टीम उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >