विस्थापितों को अधिकार दिला कर लेंगे दम : गुप्ता

प्रदर्शन. विस्थापितों का अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम शुरू जयनगर : कंद्रपडीह स्थापित विकास समिति ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बांझेडीह पावर प्लांट पर जानेवाली रेल लाइन पर प्लांट के गेट नंबर दो के सामने अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम शुरू कर रेलवे लाइन पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान डीवीसी हाय हाय, प्रबंधन […]

प्रदर्शन. विस्थापितों का अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम शुरू
जयनगर : कंद्रपडीह स्थापित विकास समिति ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बांझेडीह पावर प्लांट पर जानेवाली रेल लाइन पर प्लांट के गेट नंबर दो के सामने अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम शुरू कर रेलवे लाइन पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान डीवीसी हाय हाय, प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी, विस्थापितों को उनका अधिकार देना होगा आदि नारे लगाये जा रहे थे. इसके बाद जामस्थल पर राजकुमार साव के अध्यक्षता में सभा हुई.
संचालन मुकेश साव ने किया. सभा में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि डीवीसी विस्थापितों को बहुत ठग चुकी है अब और नहीं. जमीन हमारी और हम ही मोहताज, ऐसा नहीं चलेगा. विस्थापितों को उनका अधिकार दिला कर दम लेंगे. उन्होंने कहा कि प्रबंधन ग्रामीणों की मांगे पूरी व कंद्रपडीह गांव को गोद लेकर यहां आधारभूत संरचना उपलब्ध करायें.
प्लांट के मुनाफा का एक प्रतिशत विस्थापित गांवों में खर्च करने का प्रावधान है, मगर ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने ग्रामीणों की मांगों व आंदोलन को जायज ठहराया. जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों के साथ अन्याय कर रहा है, जिसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. समिति के अध्यक्ष संजय साव ने कहा कि अबतक कि मोरचा व समितियों ने प्रबंधन की मिलीभगत से विस्थापितों को बरगलाने का काम किया है. संरक्षक राजू साव ने कहा कि प्रबंधन के खिलाफ आरपार की लड़ाई शुरू हो गयी है.
डीवीसी के वादाखिलाफी से तंग आकर यह निर्णय लेना पड़ा. हमें हमारा हक व अधिकार चाहिए. सभा को जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, समिति के सचिव अखल निरंजन साव, उपाध्यक्ष अजय यादव, पंसस विंदवा देवी, मुन्ना यादव, पप्पू साव, विनोद साव, सुरेश वर्णवाल, संतोष मोदी, चिंता देवी आदि ने संबोधित किया.
मौके पर मोहनी देवी, समरी देवी, यशोदा देवी, बुलाकी यादव, सबिया देवी, सहदेव साव, बसंती देवी, बालेश्वर साव, भीम राणा, शांति देवी, दीपक साव, चंपा देवी, अशोक मोदी, उमा देवी, चिंता देवी, मुरली मोदी, मेघनी देवी, ब्रह्मदेव शर्मा, नागो साव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, लक्ष्मण गोप व सीआइएसफ के जवान मौजूद थे. यह सिंगल लाइन हिरोडीह से प्लांट के लिए गयी है. रेल चक्का जाम से प्लांट की कोयला ढुलाई ठप हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >