चुरचू : चुरचू प्रखंड के बहेरा-बोदरा का 10 किमी तक का पथ जर्जर हो चुका है. इससे ग्रामीणों को अवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क पर जगह-जगह पत्थर निकल आये हैं.
इससे चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती है. सड़क ठीक नहीं रहने के कारण कई बार दुर्घटना घट चुकी है. उक्त सड़क का निर्माण 2006-07 में चरही वन विभाग की ओर से कराया गया था. बहेरा-बोदरा सड़क बन जाने से चुरचू प्रखंड के आठ पंचायत चरही, बहेरा, इंन्द्रा, जरबा, हेन्देगढ़ा, चुरचू व आंगों पंचायत के लोगों को सुविधा मिलेगी. चरही क्षेत्र के लोगों को चरही, हाथियारी, चीचीकला होते हुए 20 किमी तय कर चुरचू प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है. ग्रामीण इस सड़क की कालीकरण की मांग कर रहे हैं.
मांग करनेवालों में बालकुमार महतो, विमल हांसदा, फुलेश्वर महतो, पंकज सिंह, सुरेंद्र भुइयां, अजीत सिंह, रामलखन श्रीमाली, फागू सोरेन, महादेव रविदास, लालो मांझी, गणोश टुडू, संतोष रविदास, सीताराम प्रजापति, अशोक महतो, बासदेव सोरेन, धनेश्वर महतो, छोटन महतो, गोपाल महतो, काशीनाथ महतो, कारीनाथ महतो, राजेंद्र महतो, लालजी किस्कू, नरेश यादव, प्रबील यादव, जय प्रकाश यादव, सुमित सिंह सहित अन्य शामिल हैं.
