रेल चक्का जाम 18 फरवरी को

जयनगर : कंद्रपडीह विस्थापित विकास समिति द्वारा 18 फरवरी को बांझेडीह प्लांट जाने वाली रेल लाइन पर रेल चक्का जाम किया जायेगा. इसको लेकर सोमवार को समिति के सदस्यों ने बैठक कर अपनी रणनीति तय की. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार साव ने की. मौके पर श्री साव ने कहा कि अपनी मांगों से […]

जयनगर : कंद्रपडीह विस्थापित विकास समिति द्वारा 18 फरवरी को बांझेडीह प्लांट जाने वाली रेल लाइन पर रेल चक्का जाम किया जायेगा. इसको लेकर सोमवार को समिति के सदस्यों ने बैठक कर अपनी रणनीति तय की. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार साव ने की. मौके पर श्री साव ने कहा कि अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कई बार डीवीसी प्रबंधन को दिया गया. सांकेतिक आंदोलन भी किये गये, मगर प्रबंधन ने ग्रामीण की मांग पर कोई विचार नहीं किया. तब जाकर रेल चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है.
वहीं सरंक्षक राजू साव ने कहा कि गांव के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने, प्रशिक्षित,अप्रशिक्षित युवकों को डीवीसी में नौकरी देने, जलमीनार बनाकर जलापूर्ति करने, सिंचाई के लिए आहर, तालाब व डीप बोरिंग करने, घर-घर में शौचालय बनाने, महिलाओं को प्रशिक्षित कर कुटीर उद्योग की व्यवस्था करने, युवकों को आइटीआइ का प्रशिक्षण दिलाने समेत विभिन्न मांगो को लेकर रेल चक्का जाम किया जायेगा. इसकी सूचना उपायुक्त कोडरमा, एसपी कोडरमा, मुख्य अभियंता डीवीसी, थाना प्रभारी जयनगर, बीडीओ जयनगर आदि को लिखित रूप से दी गयी है. बैठक में ब्रह्मदेव शर्मा, विनोद साव, नागो साव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >