कोडरमा : कस्तूरबा बालिका विद्यालय कर्मी संघ ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत पूर्णकालिक शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मियों के नियमितिकरण व वेतन बढ़ोतरी की मांग की है.
संघ ने मांग की है कि कर्मियों को समय-समय पर दिये जाने वाले मंहगाई भत्ता में वृद्धि करने, वार्षिक वेतन वृद्धि का तीन प्रतिशत का लाभ देने, शिक्षिकाओं व कर्मियों को नेतरहाट, नवोदय, कल्याण विभाग व इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका व शिक्षकेतर कर्मियों के समतुल्य वेतनमान, नियमावली बना कर उन्हें समायोजित करने, कर्मियों का ग्रुप बीमा करना शामिल है. ज्ञापन में सुनीता कुमारी, कनलता टोप्पो, अनु, विमला किंडो, उषा टोप्पनो आदि के हस्ताक्षर है.
