लाठी टेकते आये बुजुर्ग, नि:शक्त भी पहुंचे

लाठी टेकते आये बुजुर्ग, नि:शक्त भी पहुंचेचंदवारा प्रखंड में 79.50 प्रतिशत मतदान हुआ, उत्साह दिखा प्रतिनिधि, चंदवारा. प्रखंड में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. मतदान शुरू होने के कुछ घंटे बाद चंदवारा में एक- दो बूथों पर कुछ प्रत्याशियों के समर्थक आपस में उलझे. हालांकि […]

लाठी टेकते आये बुजुर्ग, नि:शक्त भी पहुंचेचंदवारा प्रखंड में 79.50 प्रतिशत मतदान हुआ, उत्साह दिखा प्रतिनिधि, चंदवारा. प्रखंड में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. मतदान शुरू होने के कुछ घंटे बाद चंदवारा में एक- दो बूथों पर कुछ प्रत्याशियों के समर्थक आपस में उलझे. हालांकि बाद में मामला शांत हो गया. मतदान को लेकर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में भी मतदाताओं में उत्साह दिखा. सुदूरवर्ती बेंदी पंचायत के छतारा, भितिया के अलावा ढाब थाम आदि क्षेत्रों में बने बूथों पर भी मतदाताओं की कतार दिखी. मतदान को लेकर महिलाओं, पुरुषों के साथ ही युवा व नि:शक्त लोगों में भी उत्साह दिखा. बुजुर्ग लाठी के सहारे मतदान केंद्रों तक पहुंचे. प्रखंड में तीन बजे तक आयी रिपोर्ट के आधार पर 79.50 प्रतिशत मतदान हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >