सिलेंडर की किल्लत, परेशान हो रहे हैं लोग

अहले सुबह से ही लोग लगा रहे लाइन, पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ वितरण

अहले सुबह से ही लोग लगा रहे लाइन, पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ वितरण कोडरमा. जिले के शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोग इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान हैं. लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से घरेलू काम काज प्रभावित हो रहा है. खासकर खाना पकाना मुश्किल भरा साबित हो रहा है. हालांकि, लोग अब गैस का विकल्प कोयला, इंडक्शन चूल्हा सहित अन्य की तरफ भी रुख कर रहे हैं. शुक्रवार को झुमरीतिलैया में एक बार फिर सिलेंडर के लिए लंबी कतार दिखी. शहर में सबसे ज्यादा किल्लत एचपी के गैस सिलेंडर को लेकर है. शुक्रवार की अहले सुबह से ही लोग एजेंसी के गौशाला रोड यदुटांड़ स्थित गोदाम के पास जुट गये थे. इस वजह से काफी भीड़ लग गयी. लोगों का कहना था कि उन्होंने कई दिन पूर्व नंबर लगाया है, पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है. भारी भीड़ की वजह से गैस वितरण में परेशानी देख एजेंसी संचालक ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद मौके पर तिलैया पुलिस पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह सिलेंडर वितरण किया गया. बताया जाता है कि पिछले तीन दिन स्थानीय एजेंसी को एक भी ट्रक सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिली. ऐसे में पहले से चला आ रहा बैकलॉग और बढ़ गया. इस वजह से परेशानी बढ़ गयी. लोग अपना नंबर लगा हुआ दिखाकर सिलेंडर की मांग करने लगे. ऐसे में पुलिस बुलानी पड़ी. बता दें कि शहरी क्षेत्र के अलावा मरकच्चो, डोमचांच में भी गैस सिलेंडर की किल्लत की बात सामने आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >