कोडरमा में जंगली हाथी का आतंक, एक व्यक्ति को किया घायल

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. गत 10 दिनों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. कल रात एक हाथी पथलडीहा गांव में घुसा और 35 वर्षीय उपेंद्र साव को कुचलकर घायल कर दिया. हाथियों ने फसल और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है.

कोडरमा से विकाश कुमार की रिपोर्ट 

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. गत 10 दिनों में तीन लोगों की जान जा चुकी है, वहीं शुक्रवार यानी 3 अप्रैल की देर रात एक हाथी ने पथलडीहा गांव में घुसकर 35 वर्षीय उपेंद्र साव को कुचलकर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया. इस दौरान हाथियों ने ग्रामीणों की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया है. 

हाथियों का उत्पात, होटल और मुर्गी फार्म भी नहीं बचे

पथलडीहा गांव में भटके हुए हाथी ने शिवम लाइन होटल में घुसकर सो रहे उपेंद्र साव पर हमला किया. शोर मचाने पर लोग और वन विभाग मौके पर पहुंचे और हाथी को भगाने में जुट गए. इसी बीच हाथियों ने हुसैन आरिफ के मुर्गी फार्म को भी नुकसान पहुंचाया है. 

कोडरमा के कई प्रखंडों में बढ़ता हाथियों का खतरा

कोडेरमा जिले के जयनगर, मरकच्चों, सत गांवा और कोडरमा प्रखंड में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. हाथियों की गतिविधियों से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसान चिंतित और नाराज हैं.

इसे भी पढ़ें: पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, सीआईडी की रिपोर्ट में अवैध क्लिनिक सील

इसे भी पढ़ें: अचानक बूढ़ा पहाड़ पहुंचे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, उग्रवादियों को दिया सख्त संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >