विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

साझा प्रयास से ही बाल विवाह पर लगेगा अंकुश

साझा प्रयास से ही बाल विवाह पर लगेगा अंकुश कोडरमा. परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार थे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचना है. वही डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर ने आइटी एक्ट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. अधिवक्ता राजेंद्र मंडल ने आइटी एक्ट व बाल मजदूरी पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. स्कूल के प्रिंसिपल ने भी बच्चों को कई कानूनी पहलुओं के बारे में बताया. अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा कि बाल तस्करी एक जघन्य अपराध है, इसके लिये कानून में दंड का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है, जिसे हम सभी को मिलकर दूर करने की जरूरत है. मौके पर एलएडीसीएस के अधिवक्ता अश्विनी शरण के अलावा विद्यालय की छात्राएं मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >