खेतों में हरियाली लायेंगे : उमेश 26कोडपी20 रोड शो में चंदवारा पूर्वी के जिप सदस्य प्रत्याशी उमेश कुमार यादव.प्रतिनिधि, जयनगर. चंदवारा पूर्वी जिला परिषद सीट भाग संख्या सात से चुनाव लड रहे युवा समाजसेवी सह विस्थापितों के नेता उमेश कुमार यादव ने गुरुवार को अपने जिला परिषद क्षेत्र में रोड शो किया. इसकी शुरुआत चरकी पहरी से की गयी. रोड शो में शामिल उनके समर्थकों ने कांको, पिपराडीह, उरवां,मदनगुंडी, हरली, बिरसोडीह,बडकी धमराय, फोरलेन आदि क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान जगह जगह रोक कर जनसंपर्क किया गया. जनसंपर्क के दौरान उमेश कुमार यादव ने कहा कि मौका दें हम क्षेत्र का सर्वागींण विकास करेंगे. खेतों में हरियाली व क्षेत्र में खुशहाली लायेंगे. जनता को संपूर्ण अधिकार तथा भ्रष्टाचार समाज मुक्त समाज का निर्माण कर समाज के हर तबके को मान व सम्मान देंगे. लोगों को इंदिरा आवास, पेंशन व खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलायेंगे. रोड शो में पूर्व मुखिया बालेश्वर साव, भेरो प्रसाद, अरुण कुमार यादव, सतीश भारती, केदार यादव, सिकेदर यादव,गुरूदेव यादव, अजय यादव, अजय शर्मा, जयचंद दास, सुभाष यादव, मो. रूस्तम, सुलेमान सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे.
खेतों में हरियाली लायेंगे : उमेश
खेतों में हरियाली लायेंगे : उमेश 26कोडपी20 रोड शो में चंदवारा पूर्वी के जिप सदस्य प्रत्याशी उमेश कुमार यादव.प्रतिनिधि, जयनगर. चंदवारा पूर्वी जिला परिषद सीट भाग संख्या सात से चुनाव लड रहे युवा समाजसेवी सह विस्थापितों के नेता उमेश कुमार यादव ने गुरुवार को अपने जिला परिषद क्षेत्र में रोड शो किया. इसकी शुरुआत चरकी […]
