जिप प्रत्याशियों ने किया रोड शो, मांगे वोट

जिप प्रत्याशियों ने किया रोड शो, मांगे वोट 26कोडपी5रोड शो में जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी मो. हासिम.26कोडपी6जनसंपर्क करते जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी देव नारायण यादव.26कोडपी19जनसंपर्क में जयनगर पश्चिमी की जिप प्रत्याशी मोदी दीपिका देवी.26कोडपी13,14,15 व 16विभिन्न सीटो की जिप प्रत्याशीप्रतिनिधि, जयनगर. प्रखंड के तीनो जिला परिषद सीट से चुनाव लड रहे जिप प्रत्याशियों […]

जिप प्रत्याशियों ने किया रोड शो, मांगे वोट 26कोडपी5रोड शो में जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी मो. हासिम.26कोडपी6जनसंपर्क करते जयनगर मध्य के जिप प्रत्याशी देव नारायण यादव.26कोडपी19जनसंपर्क में जयनगर पश्चिमी की जिप प्रत्याशी मोदी दीपिका देवी.26कोडपी13,14,15 व 16विभिन्न सीटो की जिप प्रत्याशीप्रतिनिधि, जयनगर. प्रखंड के तीनो जिला परिषद सीट से चुनाव लड रहे जिप प्रत्याशियों ने भी प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत लगा दी. कई ने रोड शो किया, तो कई ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान.हासिम ने किया रोड शोजयनगर मध्य जिला परिषद सीट भाग संख्या 9 से चुनाव लड़ रहे मो. हासिम ने अपने जिला परिषद क्षेत्र में रोड शो किया. रोड शो की शुरूआत जयनगर स्थित पेट्रोल पंप से की गयी. रोड शो में शामिल प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने पिपचो तक का दौरा किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं इसी सीट से चुनाव लड़ रहे युवा प्रत्याशी देव नारायण यादव ने अपने जिप क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट भाग संख्या 8 से चुनाव लड़ रही ज्योति कुमारी, मोदी दीपिका देवी, स्नेहलता, निर्मला देवी, मीना साव ने भी अपने अपने जिप क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगे. वहीं जयनगर पूर्वी जिला परिषद सीट भाग संख्या 10 से चुनाव लड रही रेखा देवी, सीता देवी, अनीता देवी, कौशल्या देवी, कविता कुमारी ने भी सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने लिए वोट मांगे. इस दौरान सबने विकास के वादे को दुहराया तथा सहयोग व समर्थन मांगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >