स्कूलों में मनाया गया संविधान दिवस 26कोडपी24आदर्श मध्य विद्यालय में आयोजित संविधान दिवस मे डीएसई पीवी शाही व अन्य.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. जिले के सभी सरकारी विद्यालयों मे गुरूवार को प्रार्थना सभा के दौरान संविधान दिवस मनाया गया. शिक्षको के द्वारा विद्यालय के बच्चों को देश के संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके अलावा स्कूलों में देश के संविधान पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक पीवी शाही के नेतृत्व में प्रार्थना सभा के दौरान संविधान दिवस मनाया गया. इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएसइ श्री शाही ने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व के अन्य देशो के संविधान से श्रेष्ठ है. उन्होंने कहा कि संविधान के बिना हम अधूरे है. इस मौके पर डीएसइ के अलावा प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार तिवारी, संजीत भारती, शंकर भारती, मंटु कुमार, मो. इम्तियाज आदि शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे.
स्कूलों में मनाया गया संविधान दिवस
स्कूलों में मनाया गया संविधान दिवस 26कोडपी24आदर्श मध्य विद्यालय में आयोजित संविधान दिवस मे डीएसई पीवी शाही व अन्य.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. जिले के सभी सरकारी विद्यालयों मे गुरूवार को प्रार्थना सभा के दौरान संविधान दिवस मनाया गया. शिक्षको के द्वारा विद्यालय के बच्चों को देश के संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके […]
