ऑपरेशन ऑल आउट में 61 अभियुक्त गिरफ्तार

नये पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई

सख्ती. नये पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कोडरमा बाजार. कोडरमा के नये पुलिस कप्तान कुमार शिवाशीष के निर्देश पर कोडरमा पुलिस ने विभिन्न कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर 25-26 अप्रैल की रात को पूरे जिले में एक साथ ऑपरेशन ऑल आउट चलाया. पुलिस अधीक्षक की देखरेख में चलाये गये उक्त ऑपरेशन के दौरान सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा 61 वारंटियों और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान तिलैया थाना द्वारा 19 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. वहीं कोडरमा थाना पुलिस द्वारा चार, चंदवारा पुलिस द्वारा सात, डोमचांच पुलिस द्वारा 10 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इसी तरह जयनगर थाना क्षेत्र से नौ, नवलशाही से पांच ,मरकच्चो से दो, तिलैया डैम ओपी से दो, सतगावां थाना क्षेत्र से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में से कई ऐसे वारंटी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. इनमें 12 वर्ष से फरार वारंटी बिरजामु डोमचांच थाना निवासी रवींद्र यादव (पिता काली यादव) और तिलैया थाना क्षेत्र के मडुआटांड़ निवासी बिरजू शर्मा (पिता चांदो शर्मा) शामिल हैं. बिरजू शर्मा 11 वर्षों से फरार चल रहा था. अपराधी कोडरमा जिला छोड़ दें अन्यथा सलाखों के पीछे भेजा जायेगा : पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि उनके कार्यकाल में कोडरमा जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. ऐसे अभियान लगातार चलायें जायेंगे और वर्षों से फरार वारंटियों, अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का कार्य जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अपराधी कोडरमा को छोड़ कर चलें जायें, अन्यथा पकड़े जाने पर सलाखों के पीछे भेजे जायेंगे. उन्होंने कहा है कि आपलोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है, जिले में शांति व्यवस्था और भय मुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए कोडरमा पुलिस प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >