डोमचांच में चाल धंसने से तीन मरे

डोमचांच : अवैध रूप से चल रही खदान में ढिबरा चुनने के दौरान बुधवार की शाम चाल धंसने से तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना गिरिडीह जिले के गांवा थाना अंतर्गत सुरंगी पहाड़ी के पास हुई. मृतकों की पहचान बंगाखलार डोमचांच निवासी रामप्रसाद राय, निमाडीह निवासी प्रकाश पासवान व भतगढवा निवासी किशोरी यादव के […]

डोमचांच : अवैध रूप से चल रही खदान में ढिबरा चुनने के दौरान बुधवार की शाम चाल धंसने से तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना गिरिडीह जिले के गांवा थाना अंतर्गत सुरंगी पहाड़ी के पास हुई. मृतकों की पहचान बंगाखलार डोमचांच निवासी रामप्रसाद राय, निमाडीह निवासी प्रकाश पासवान व भतगढवा निवासी किशोरी यादव के रूप में हुई है. मृतकों में एक डोमचांच के बंगाखलार का है, जबकि दोनों गिरिडीह जिले के बताया जाता है.
गांवा थाना में मामला दर्ज : जानकारी के अनुसार, बंगाखलार से पांच किलोमीटर दूर स्थित सुरंगी पहाड़ी में संचालित अवैध खदान में लोग ढिबरा चुन रहे थे. इसी दौरान चाल धंसने से कई लोग दब गये. तीन लोगों की मौत हो गयी. कुछ के घायल होने की सूचना है. अवैध खदान देव किशोर यादव कि बतायी जाती है. घटना को लेकर मृतक किशोरी यादव के भाई नारायण यादव के आवेदन पर गांवा थाना में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >