महागंठबंधन की जीत पर मना जश्न

महागंठबंधन की जीत पर मना जश्न8 कोडपी 2. खुशी का इजहार करते कांग्रेस नेता8 कोडपी 11. झंडा चौक पर खुशी जताते महागंठबंधन दलों के नेता8 कोडपी 12…पटाखे छोड़ते कार्यकर्ता8 कोडपी 13. संबोधित करते झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता खालीद खलील व अन्यविभिन्न दलो के नेताओं ने छोड़े पटाखे, बांटी मिठाईयांझुमरीतिलैया. बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू, राजद, […]

महागंठबंधन की जीत पर मना जश्न8 कोडपी 2. खुशी का इजहार करते कांग्रेस नेता8 कोडपी 11. झंडा चौक पर खुशी जताते महागंठबंधन दलों के नेता8 कोडपी 12…पटाखे छोड़ते कार्यकर्ता8 कोडपी 13. संबोधित करते झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता खालीद खलील व अन्यविभिन्न दलो के नेताओं ने छोड़े पटाखे, बांटी मिठाईयांझुमरीतिलैया. बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू, राजद, कांग्रेस महागंठबंधन को मिली अप्रत्याशित जीत पर कोडरमा में रविवार को जश्न मना. सुबह से ही लोग चुनाव नतीजा जानने के लिए टीवी से चिपके रहे. जैसे-जैसे महागंठबंधन को सीट मिलती गयी. पटाखे छूटने शुरू हो गये. कांग्रेस, राजद, जदयू के साथ ही झाविमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी. दोपहर तीन बजे राजद के नेतृत्व में चाराडीह से विजय जुलूस निकाला गया. जो झंडा चौक पहुंचा. यहां नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जम कर पटाखे छोड़े व मिठाई बांटी. यहां आयोजित सभा में झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता खालीद खलील ने कहा कि बिहार में महागंठबंधन की जीत जनता की जीत है. इस जीत ने साबित कर दिया है कि भाजपा जैसा सांप्रदायिक दल ज्यादा दिन तक बरगलाने का काम नहीं कर सकता. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने भी महागंठबंधन के पक्ष में प्रचार किया था. बिहार में भाजपा का सफाया हो गया है. उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है. सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया. अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष कृष्णा बरहपुरिया व संचालन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल ओझा ने किया. मौके पर नगर पर्षद उपाध्यक्ष संतोष यादव, अनूप सरकार, अमरजीत सिंह छाबड़ा, कांग्रेस नेता मनोज सहाय पिंकू, तुलसी मोदी, राजेंद्र जायसवाल, विजय पोद्दार, राजद के संजय शर्मा, घनश्याम तुरी, रामबालक चौधरी, बसंत सिंह, उदय सिंह, मो अली, सौरभ कुमार यादव, राजकुमार यादव, उमा शंकर यादव, सिकंदर यादव आदि मौजूद थे. इससे पहले कांग्रेस नेता कला मंदिर से मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में झंडा चौक पहुंचे. वहीं कार्यकर्ताओं से भरी बस बिहार के लिए भी रवाना की गयी. कोडरमा बाजार : सीपीआइ एम कोडरमा जिला कमेटी की बैठक महेश भारती की अध्यक्षता में हुई. राज्य सचिव संजय पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे. जिला सचिव रमेश प्रजापति ने विगत कार्यों की रिर्पोट पेश की. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन को भारी बहुमत देकर बिहार की जनता ने सांप्रदायिक उन्माद और घृणा की राजनीति को नकार दिया है. महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की जनता ने ऐसा जनादेश दिया है. संजय पासवान ने कहा कि बिहार के लोगों ने मोदी और भाजपा की झूठ की राजनीति के खिलाफ वोट किया. बैठक में महेश भारती, महेंद्र तुरी, परमेश्वर यादव, मुकेश यादव, भिखारी राम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >