लीड--अंतिम दिन जिप के लिए छह नामांकन

लीड–अंतिम दिन जिप के लिए छह नामांकन पंचायत चुनाव़ द्वितीय चरण का नामांकन खत्म 5कोडपी19,20प्रत्याशियों के साथ बैठक करते प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी व अन्य.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समहर्ता मुकुंद दास के समक्ष छह उम्मीदवारों ने जिला परिषद सदस्य के […]

लीड–अंतिम दिन जिप के लिए छह नामांकन पंचायत चुनाव़ द्वितीय चरण का नामांकन खत्म 5कोडपी19,20प्रत्याशियों के साथ बैठक करते प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी व अन्य.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समहर्ता मुकुंद दास के समक्ष छह उम्मीदवारों ने जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया. इसमें जयनगर नौ से असगर अंसारी, रामधनी यादव, दशरथ मोदी, मुकेश यादव, कोडरमा चार से सोनी कुमारी व रीता देवी के नाम शामिल हैं. सोनी कुमारी अपने समर्थकों व गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंची. उनके जुलूस में शंकर यादव, सीताराम यादव, रंजन यादव, सूरज यादव, अरुण राणा, विपिन वर्णवाल, पंकज वर्णवाल, दिनेश वर्णवाल, सुभाष मोदी आदि थे.प्रथम चरण के जिप प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटितप्रथम चरण में सतगावां, डोमचांच व मरकच्चो की पांच सीटों के लिए नामांकन करनेवाले जिला परिषद के 39 प्रत्याशियों के बीच गुरुवार को चुनाव चिह्न का आवंटन हुआ. सतगावां की जिला परिषद सीट के प्रत्याशी गाजो मुसहर को कोट, गायत्री देवी को बल्लेबाज, जगदीश राम को गले की टाई, प्रियंका कुमारी को डीजल पंप, भुनेश्वर राम को अंगूठी, मनोज कुमार चौधरी को गुब्बार, मनोज चौधरी को ब्लैक बोर्ड, डोमचांच प्रखंड के जिला परिषद भाग दो से की उम्मीदवार आरती देवी को कोट, मीना देवी को बल्लेबाज, लक्ष्मी देवी को गले की टाई, शांति प्रिया को डीजल पंप, इसी प्रखंड के भाग तीन से खड़े प्रत्याशी मो गुलाम रसूल को कोट, नजरूल हक को बल्लेबाज, बसंत कुमार मेहता को गले की टाई, विरेंद्र यादव को डीजल पंप, भीखदेव राम को अंगूठी, राजकुमार मेहता को गुब्बारा, रामधन यादव को ब्लैक बोर्ड, शालिनी गुप्ता को एयर कंडिशनर, सीताराम प्रसाद को बेल्ट, सुनील कुमार यादव को बोतल व सुनील कुमार राम को लैटर बॉक्स चुनाव चिन्ह मिला. वहीं मरकच्चो प्रखंड के भाग संख्या 11 से खड़े प्रत्याशी असलम अंसारी को कोट, जनार्दन कुमार को बल्लेबाज, नसीम अंसारी को गले की टाई, वेदू साव को डीजल पंप, राजकुमार यादव को अंगूठी, राधेश्याम यादव को गुब्बारा, सुभाष चंद्र यादव को ब्लैक बोर्ड, इसी प्रखंड की सीट संख्या 12 से खड़े प्रत्याशी अनेश्वर सिंह को कोट, मो आसीन अंसारी को बल्लेबाज, कैलाश प्र. यादव को गले की टाई, मो. खलील को डीजल पंप, मो. दानिश को अंगूठी, प्रकाश कुमार साह को गुब्बारा, मनोज कुमार को ब्लैक बोर्ड, मालती चंद्रा राम को एयर कंडिशनर, रामू यादव को बेल्ट और रामेश्वर यादव को बोतल चुनाव चिह्न आवंटित किया गया. प्रत्याशियों की उपस्थिति में चुनाव चिह्न का आवंटन उपायुक्त सभागार में हुआ. मौके पर प्रेक्षक वंदना कुल्लु, निर्वाची पदाधिकारी सह एसी मुकुंद दास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रविंद्र सिंह, एआरओ सह उत्पाद अधीक्षक रामलीला रवानी, एडीपीओ नलिनी रंजन सहित जिला परिषद के उम्मीदवार आदि मौजूद थे. इधर, पंसस के खड़े उम्मीदवारों के बीच निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने चुनाव चिह्न का आवंटन किया.प्रेक्षक ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक प्रेक्षक वंदना कुल्लू की अध्यक्षता में प्रथम चरण के चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की बैठक हुई. बैठक के दौरान प्रेक्षक व निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने समेत कई जानकारी दी. प्रत्याशियों को बताया गया कि निजी मकान, दीवार में पोस्टर, नारेबाजी, दीवार लेखन पर प्रतिबंध रहेगा. हालांकि मकान मालिक की अनुमति के बाद फ्लैक्स बैनर टांग सकते हैं. आम सभा, जुलूस के लिए प्रत्याशियों को संबंधित अंचल के सीओ से अनुमति लेनी होगी. प्रचार वाहन और ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से अनुमति लेने तथा निर्धारित आवाज में ही ध्वनि प्रसारक यंत्र का प्रयोग करने की बात कही गयी. चुनावी कार्य व प्रचार प्रसार के दौरान धार्मिक स्थल के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा. निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हनन भी आदर्श आचार संहिता के दायरे में आयेगा. प्रेक्षक ने प्रत्याशियों को 19 नवंबर को चुनावी खर्च का व्यय रजिस्टर व्यय कोषांग में हर हाल में जमा करना होगा.जिप प्रत्याशियों के लिए चार वाहन निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशियों को बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए खड़े प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए चार वाहनों की अनुमति दी जायेगी. मुखिया व पंसस प्रत्याशी को चुनाव प्रचार के लिए दो वाहन व वार्ड के प्रत्याशियों को बिना वाहन के ही चुनाव प्रचार करना होगा.प्रचार के दौरान बैलेट पेपर की डमी का कर सकते हैं प्रयोगपदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर की डमी का प्रयोग किया जायेगा. वार्ड प्रत्याशी के लिए सफेद, मुखिया के लिए गुलाबी, पंसस के लिए हरा व जिप प्रत्याशी के लिए पीले रंग का बैलेट पेपर होगा. चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी बैलेट पेपर की डमी सादे कागज में केवल अपना नाम और चुनाव चिह्न अंकित कर प्रचार के दौरान इसका प्रयोग कर सकते हैं. मतदान के 48 घंटे के पूर्व आम सभा की अनुमति नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >