: केएन त्रिपाठी अध्यक्ष बने उपाध्यक्ष कोडरमा. रांची के प्रेस क्लब में झारखंड जूडो संघ का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें भारतीय जूडो महासंघ द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में बिहार से राम उदय सिंह व सूर्य देव त्यागी शामिल हुए. साथ ही झारखंड ओलिंपिक संघ से प्रतिनियुक्त ऑब्जर्वर राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे. पूरे झारखंड से 20 जिलाें के अध्यक्ष व सचिव इस चुनाव में शामिल हुए. सर्वसम्मति से झारखंड जूडो संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष के एन त्रिपाठी पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, महासचिव परीक्षित तिवारी, कोषाध्यक्ष अंशुमन राय, उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, नंद गोपाल त्रिपाठी, शशि पांडेय, वीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रिंस कुमार मिश्रा, सहसचिव राजीव कुमार सिंह, चंदन साहनी, अनीश राय, अभिषेक कुमार सिंह, सुदीप चक्रवर्ती बनाये गये. कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाये गये.
झारखंड जूडो संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन
केएन त्रिपाठी अध्यक्ष बने उपाध्यक्ष
