बेटिकट यात्रियों से 189630 रुपये की वसूली झुमरीतिलैया. धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार के निर्देश पर सीटीआइ एसके वर्णवाल के नेतृत्व में अक्तूबर माह में छापामारी अभियान चला कर 600 बेटिकट यात्रियों से 189630 रुपये की वसूली की गयी. साथ ही विभिन्न ट्रेनों में माल बुक कर अपना माल नहीं ले जानेवाले 62 लोगों से 3640 रुपये का जुर्माना वसूला गया. सीटीआइ श्री वर्णवाल ने बताया कि 26 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सतर्कता सप्ताह मनाया गया और लोगों को जागरूक किया गया कि आवंछित लोगों से टिकट नहीं खरीदें, बल्कि काउंटर से ही टिकट खरीदें.
बेटिकट यात्रियों से 189630 रुपये की वसूली
बेटिकट यात्रियों से 189630 रुपये की वसूली झुमरीतिलैया. धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार के निर्देश पर सीटीआइ एसके वर्णवाल के नेतृत्व में अक्तूबर माह में छापामारी अभियान चला कर 600 बेटिकट यात्रियों से 189630 रुपये की वसूली की गयी. साथ ही विभिन्न ट्रेनों में माल बुक कर अपना माल नहीं ले […]
