नये राशन कार्ड में कई विसंगतियां

नये राशन कार्ड में कई विसंगतियां कोडरमा बाजार. राशन कार्ड वितरण में विसंगतियों को लेकर नगर पंचायत कोडरमा की अध्यक्ष कांति देवी व उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा के नेतृत्व में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त छवि रंजन से मिला. इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि पीडीएस दुकानदारों द्वारा पिछले माह अक्तूबर का […]

नये राशन कार्ड में कई विसंगतियां कोडरमा बाजार. राशन कार्ड वितरण में विसंगतियों को लेकर नगर पंचायत कोडरमा की अध्यक्ष कांति देवी व उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा के नेतृत्व में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त छवि रंजन से मिला. इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि पीडीएस दुकानदारों द्वारा पिछले माह अक्तूबर का राशन कार्डधारियों को नहीं दिया गया है. वहीं नये राशन कार्ड में कई विसंगतियां हैं. क्षेत्र का बंटवारा भी गलत तरीके से हुआ है. प्रतिनिधिमंडल को उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि डीएसओ के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जायेगा. मौके पर महेश भारती, अनामिका देवी, सिकंदर दास, रिया राज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >