पंसस के लिए 66 लोगों ने किया नामांकन

पंसस के लिए 66 लोगों ने किया नामांकन प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार दूसरे चरण के चुनाव को लेकर कोडरमा, चंदवारा व जयनगर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से 66 लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नामांकन किया. इसमें 26 पुरुष व 40 महिला प्रत्याशी शामिल हैं. कोडरमा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से सुखदेव […]

पंसस के लिए 66 लोगों ने किया नामांकन प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार दूसरे चरण के चुनाव को लेकर कोडरमा, चंदवारा व जयनगर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से 66 लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नामांकन किया. इसमें 26 पुरुष व 40 महिला प्रत्याशी शामिल हैं. कोडरमा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से सुखदेव पंडित, बबीता देवी, मो मुजाहिद, रामलखन सिंह, मेघलाल पंडित, बासुदेव यादव, सोनी कुमारी, अनिता देवी, दुलारी देवी, गिरधारी साव, रूकनी देवी, मंजू देवी, चंपा देवी, पुष्पा गोप, सहोदरी देवी, देवनारायण यादव, सविता देवी, होरिल प्र. यादव, सुमा देवी, महेंद्र यादव, दुलारी देवी व कारू यादव ने नामांकन किया़ चंदवारा की विभिन्न पंचायतों से मुन्नी देवी, गायत्री देवी, अनिता देवी, आशा देवी, मनोज शर्मा, महेश महतो, आरती देवी, ज्योति देवी, संगीता देवी व जयनगर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से इंद्रदेव मोदी, बदरुन निशा, महावीर रजक, संतोष राणा, गुड़िया देवी, रामशरण यादव, सायना प्रवीण, सोनी देवी, पूजा देवी, प्रदीप कुमार साव, दुलार चंद रविदास, शीला देवी, मिली देवी, इसलाम अंसारी, रंजीत प्र यादव, सुनीता देवी, मंजू देवी, बाबूलाल साव, सरफुद्दीन अंसारी, महेश रजक, प्रियंका देवी, सहदेव प्रसाद, रूबी देवी, उर्मिला देवी, द्रोपदी देवी, सुनीता देवी, आसमा खातुन, रूपा कुमारी, श्रीकांत यादव, रुखसाना खातुन, अर्चना कुमारी, प्रमीला देवी, यशोदा देवी, सुभाष यादव व किरण देवी ने नामांकन किया़ पंसस के तीन नामंकन रद्दइधर, प्रथम चरण के चुनाव को लेकर हुए पंसस के नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को हुई. इस दौरान तीन नामांकन पत्र रद्द हुए. इसमें सतगावां प्रखंड की कटैया पंचायत से पंसस प्रत्याशी स्वीटी देवी का उम्र कम होने के कारण नामांकन रद्द हुआ. वहीं इस प्रखंड की ईटाय पंचायत से सज्जन कुमार के द्वारा नामांकन शुल्क 250 की जगह 125 रुपये जमा करने के कारण इनका नामांकन रद्द किया गया. वहीं मरकच्चो प्रखंड की चोपनाडीह पंचायत से मनोज यादव के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय जाति प्रमाण पत्र नहीं देने के कारण इनका नामांकन रद्द किया गया. उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >