अंतिम दिन जिप सदस्य के लिए 13 नामांकन

अंतिम दिन जिप सदस्य के लिए 13 नामांकन प्रथम चरण नामांकन को लेकर दिखी भीड़, ठंड का नहीं दिखा असरकुल 45 प्रत्याशी मैदान में, डोमचांच तीन से सबसे ज्यादा उम्मीदवारप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 13 लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समहर्ता […]

अंतिम दिन जिप सदस्य के लिए 13 नामांकन प्रथम चरण नामांकन को लेकर दिखी भीड़, ठंड का नहीं दिखा असरकुल 45 प्रत्याशी मैदान में, डोमचांच तीन से सबसे ज्यादा उम्मीदवारप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए 13 लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समहर्ता मुकुंद दास के समक्ष नामांकन कराया. प्रथम चरण की पांच सीट सतगावां की एक, डोमचांच प्रखंड की दो व मरकच्चो प्रखंड की दो सीट के लिए कुल 48 लोगों ने नाजिर रसीद कटवाया था, पर अंतिम दिन तक 45 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या आठ व पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 37 है. शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य के लिए मरकच्चो 12 से अनेश्वर सिंह, माले नेता एम चंद्रा, डोमचांच दो से लक्ष्मी देवी, आरती देवी, डोमचांच तीन से भीखदेव राम, आजसू जिला अध्यक्ष राजकुमार मेहता, सुनील कुमार यादव, पत्रकार संजय कुमार उर्फ संजय साजन, सीताराम प्रसाद, मो निसार अंसारी, लक्ष्मण मेहता, मरकच्चो 11 से भोजपुरी गायक राधेश्याम यादव, सतगावां से कमल किशोर दास ने नामांकन किया. आजसू जिला अध्यक्ष राजकुमार मेहता समर्थकों व गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. उनके जुलूस में रिंकू सिंह, संतु पांडेय, महेंद्र मेहता, अनु मेहता, सुरेंद्र मेहता, दीपक कुमार, सुरेश तुरी, सिकंद्र यादव, संतोष यादव, मनोज जौनी, उमा विश्वकर्मा, युनुस अंसारी आदि शामिल थे. नामांकन के बाद राजकुमार मेहता ने ध्वजाधारी धाम में पूजा की. इसके अलावा जिप प्रत्याशी आरती देवी, लक्ष्मी देवी आदि भी जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे़ 73 वर्षीय भीखदेव राम 1962 से लड़ रहे चुनाव, पर नहीं मिली जीतडोमचांच तीन से जिला परिषद सदस्य के रूप में 73 वर्षीय भीखदेव राम ने भी नामांकन किया. श्री राम वर्ष 1962 से लगातार विभिन्न चुनावों में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, पर अभी तक उन्हें एक बार भी जीत नहीं मिली. उन्होंने बताया कि वर्ष 1962, 1971 व 1978 में मुखिया का चुनाव लड़े. वर्ष 2009 में कोडरमा विधानसभा से भाग्य आजमाया. 2010 के जिला परिषद के चुनाव में भी बतौर जिप प्रत्याशी चुनाव लड़ा, पर अभी तक जीत नसीब नहीं हुई. इस बार भी डोमचांच तीन से चुनाव लड़ रहे हैं. सबसे ज्यादा डोमचांच तीन में 14 प्रत्याशीडोमचांच तीन से जिप सदस्य के सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यहां से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें एक मात्र महिला प्रत्याशी प्रमुख शालिनी गुप्ता हैं. सबसे कम उम्मीदवार एससी महिला के लिए आरक्षित डोमचांच दो से मात्र चार उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके अलावा सतगावां में कुल 10 प्रत्याशी हैं. इसमें तीन महिला व सात पुरुष शामिल हैं. मरकच्चो 11 व 12 में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है. मरकच्चो 11 से सात पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि मरकच्चो 12 से 10 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं. दो पंचायतों में निर्विरोध जीतेंगे पंसस प्रत्याशीपहले चरण के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दो पंचायत से पंसस प्रत्याशी निर्विरोध चुने जायेंगे. इसमें डोमचांच प्रखंड की फूलवरिया पंचायत की कौशल्या देवी व मरकच्चो प्रखंड के डुमरडीहा पंसस क्षेत्र 13 की ज्योति दास एक मात्र महिला उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया. पंसस में डोमचांच में सबसे ज्यादा प्रत्याशीपंसस प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा डोमचांच प्रखंड के पंसस क्षेत्र 17 बगरीडीह व 20 पुरनाडीह से नामांकन हुआ है. दोनों जगहों से नौ-नौ उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं मरकच्चो प्रखंड के पंसस क्षेत्र 12 व 18 से नौ-नौ, सतगावां प्रखंड के पंसस क्षेत्र तीन से सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.——-दूसरे चरण को लेकर जिला परिषद में नामांकन नहीं, पंसस में पांच नामांकनइधर, दूसरे चरण के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई. नामांकन के पहले दिन जिला परिषद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ. हालांकि पांच पंसस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के कार्यालय में दाखिल किया. इसमें जयनगर प्रखंड पंसस क्षेत्र 13 से शांति देवी, 21 से संगीता देवी, सतडीहा से मुन्ना यादव, चार से सिकंदर यादव, कोडरमा प्रखंड के चेचाई से प्रदीप शर्मा ने नामांकन दर्ज करवाया.नामांकन का जायजा लेने सामान्य प्रेक्षक पहुंचेजिप सदस्य व पंसस प्रत्याशी के नामांकन का जायजा लेने सामान्य प्रेक्षक वंदना कुल्लु ने नामांकन कार्यालयों का निरीक्षण किया. उनके साथ एडीपीओ नलिनी रंजन भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >