पांच वर्ष में भी नहीं बना पंचायत भवन

मरकच्चो : गांव की सरकार को चुनने का वक्त एक बार फिर से आ गया है, पर पांच वर्ष पहले हुए चुनाव के बाद जनता की अपेक्षाएं कहीं अधूरी है, तो कई काम गांवों में हुए हैं. मरकच्चो प्रखंड के पंचायतों की भी स्थिति अन्य प्रखंडों की तरह है. यहां के पपलो पंचायत का अपना […]

मरकच्चो : गांव की सरकार को चुनने का वक्त एक बार फिर से आ गया है, पर पांच वर्ष पहले हुए चुनाव के बाद जनता की अपेक्षाएं कहीं अधूरी है, तो कई काम गांवों में हुए हैं. मरकच्चो प्रखंड के पंचायतों की भी स्थिति अन्य प्रखंडों की तरह है. यहां के पपलो पंचायत का अपना भवन पिछले पांच वर्ष में नहीं बन सका. यही हाल सड़क से लेकर अन्य योजनाओं का रहा.

पंचायत का कार्य नावाडीह स्थित पुराने सरकारी भवन में चल रहा है. हालांकि मुखिया ने कई कार्य करवाये हैं. इसमें कूप निर्माण के साथ ही इंदिरा आवास, सोलर लाइट लगाना आदि शामिल है. स्थानीय भिखारी पासवान ने मुखिया के कार्यकाल व पांच वर्ष के दौरान हुए कामकाज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुखिया ने योजनाओं को प्रसाद की तरह बांटा.

क्षेत्र के अंबाडीह की सड़क आज तक नहीं बन सकी. मुखिया ने सिर्फ अपने लाभ के लिए काम किया. वहीं दशरथ यादव ने कहा कि पपलो में पीसीसी सड़क तो बनी, लेकिन स्वच्छता को लेकर बनने वाले शौचालय एक भी नहीं बन सके. उपेंद्र यादव ने कहा कि मुखिया का पांच वर्ष का कार्यकाल संतोषजनक रहा. सोलर लाइट का लाभ तो कुछ लोगों को मिल रहा है, पर कई ऐसे जगह हैं जहां सोलर लाइट लगनी चाहिए था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >