खेतों में वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें लतबेधवा गांव में एक्सपर्ट मीट 25कोडपी20कार्यक्रम में उपस्थित किसान.प्रतिनिधि, जयनगर स्वयंसेवी संस्था समर्पण व नाबार्ड की ओर से रविवार को लतबेधवा गांव में एक्सपर्ट मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नवदीप किसान क्लब के सभी सदस्यों के अलावे महिला मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया. कृषि विशेषज्ञ सुरेंद्र राम व समर्पण के कोऑर्डिनेटर जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रासायनिक खाद से बेहतर वर्मी कम्पोस्ट है. इसके इस्तेमाल से खेत और पेट दोनों स्वस्थ्य रहता है. उन्होंने श्रीविधि से खेती करने की सलाह दी़ इस दौरान अगले तीन माह की कार्ययोजना बनायी गयी़ संबंधित विभागों को ज्ञांपन सौंपने, गांवों में सफाई अभियान चलाने, कृषि विज्ञान केंद्र से मिल कर सहयोग लेने, अपने गांव के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के बेहतर संचालन में मदद करने, सभी कुआं में ब्लिचिंग पाउडर डालने, डीटीटी का छिड़काव कराने व गांव को बाल श्रम व बाल विवाह से मुक्त करने का निर्णय लिया गया़ मौके पर नवदीप किसान क्लब के अध्यक्ष विधानंद सिंह, संदीप राणा, बीरेंद्र राणा, रामसहाय राणा, रामजी राणा, मालती देवी, सावित्री देवी, सुमित्रा देवी, अनिता देवी, शीला देवी, सुमा देवी, संध्या देवी, रीता देवी, कांति देवी, रमेश कुमार आदि थे.
खेतों में वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें
खेतों में वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें लतबेधवा गांव में एक्सपर्ट मीट 25कोडपी20कार्यक्रम में उपस्थित किसान.प्रतिनिधि, जयनगर स्वयंसेवी संस्था समर्पण व नाबार्ड की ओर से रविवार को लतबेधवा गांव में एक्सपर्ट मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नवदीप किसान क्लब के सभी सदस्यों के अलावे महिला मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया. कृषि […]
