झुमरीतिलैया : तिलैया थाना के पेंथर जवानों ने रविवार की रात चार युवकों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान रजगढि़या रोड निवासी अनमोल रजगढि़या (पिता किशन लाल रजगढि़या) की अपाची मोटरसाइकिल से मास्टर चाबी बरामद हुई.
ऐसे में पेंथर जवान आशीष कुमार व राहुल कुमार अनमोल रजगढि़या के साथ ही उसके तीन अन्य दोस्त को हिरासत में लेकर थाने ले आये. रविवार की रात गांधी स्कूल रोड निवासी युवक अपने साथी को गंगा दामोदर एक्सप्रेस चढ़ाने के लिए कोडरमा स्टेशन जा रहा था. तभी रास्ते में रजगढि़या रोड निवासी अनमोल मिला और उक्त युवकों को अपने घर छोड़ देने को कहा. बताया जाता है कि अनमोल उक्त युवकों का बचपन का दोस्त था. ऐसे में दुपहिया वाहन में बैठाकर उसे घर छोड़ने जाने लगे. इसी बीच एक ही वाहन पर चार युवकों को देखकर पेंथर के जवानो ने रोक लिया. अनमोल रजगढि़या पहले भी कई मामलो में आरोपी रहा है व जेल भी जा चुका है. पुलिस ने जो मास्टर चाबी बरामद की है, उससे दुपहिया व चार पहिया वाहन की आसानी से चोरी की जा सकती२ है.
