हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण

महायज्ञ के समस्त धार्मिक कार्य और अनुष्ठान यज्ञाचार्य विमलेश पांडेय की देखरेख में होंगे.

सतगावां. इटाय पंचायत के मोहनपुर में श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों का शंखनाद हो गया है. महायज्ञ के समस्त धार्मिक कार्य और अनुष्ठान यज्ञाचार्य विमलेश पांडेय की देखरेख में होंगे. ध्वजारोहण के दौरान आयोजन समिति और ग्रामीणों ने भक्तिभाव के साथ हनुमान जी की आरती की और महायज्ञ की सफलता का संकल्प लिया. पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम 19 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. मौके पर पुजारी ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, पूजा समिति के अध्यक्ष धनंजय यादव, उपाध्यक्ष अनिल यादव, सचिव उपेंद्र कुमार, मुखिया अमर कुमार, विपुल कुमार, प्रवेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >