सतगावां. राउतडीह गांव में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. सब्जी खरीदने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दो महिला सहित एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि विवाद की शुरुआत सब्जी खरीदने को लेकर हुई थी. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से घायल कर दिया. घायलों में शांति देवी 60 वर्ष, पुत्र रूपेश कुमार 45 वर्ष, पुत्रवधु ममता देवी 40 वर्ष, पौत्र ऋषभ कुमार 17 वर्ष शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सतगावां थाना पहुंचे, जहां थाने के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. पीड़ित पक्ष की ओर से ममता देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
सब्जी खरीदने को लेकर विवाद में मारपीट
राउतडीह गांव में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
