डुमरडीहा चौक से आज निकलेगा जुलूस

जयनगर. भाकपा जिला परिषद की ओर से आहूत बांझेडीह पावर प्लांट के अनिश्चितकालीन बंद को लेकर छह जुलाई को 11 बजे डुमरडीहा चौक (फोरलेन) से जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस में शामिल लोग प्लांट के गेट नंबर एक पर प्रदर्शन करेंगे. धरना भी दिया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा के पूर्व राज्य सचिव भुनेश्वर […]

जयनगर. भाकपा जिला परिषद की ओर से आहूत बांझेडीह पावर प्लांट के अनिश्चितकालीन बंद को लेकर छह जुलाई को 11 बजे डुमरडीहा चौक (फोरलेन) से जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस में शामिल लोग प्लांट के गेट नंबर एक पर प्रदर्शन करेंगे. धरना भी दिया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा के पूर्व राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता भाग लेंगे. जिला मंत्री महादेव राम ने बताया कि आरआर पालिसी लागू करने, प्लांट की 10 किलोमीटर परिधि में बिजली देने व स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के सवाल पर यह आंदोलन किया जा रहा है. इसमें सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ता व विस्थापित ग्रामीण भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >