चाणक्या का नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग कल

कोडरमा. चाणक्या आइएएस एकेडमी हजारीबाग शाखा की ओर से झुमरीतिलैया के सूर्या बैंक्वेट हॉल में सात जुलाई को नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया है. संस्थान के शाखा प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल सेवा में अपना कैरियर बनाने वाले विद्यार्थीयों के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन के लिए चाणक्या आइएएस एकेडमी ने यह पहल […]

कोडरमा. चाणक्या आइएएस एकेडमी हजारीबाग शाखा की ओर से झुमरीतिलैया के सूर्या बैंक्वेट हॉल में सात जुलाई को नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया है. संस्थान के शाखा प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल सेवा में अपना कैरियर बनाने वाले विद्यार्थीयों के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन के लिए चाणक्या आइएएस एकेडमी ने यह पहल की है. विद्यार्थीयों को यूपीएससी परीक्षा के विषय में जो भी जानकारी प्राप्त करनी है, वो सात जुलाई को आइएएस एकेडमी के संयुक्त निदेशक सह उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, महाप्रबंधक रीमा मिश्रा, एकेडमी के शिक्षक हेड काउंसलर वंदना वर्णवाल व एकेडमिक मैनेजर वेद प्रकाश से प्राप्त कर सकते हैं. यह सेवा नि:शुल्क प्रदान की जा रही है. कैरियर काउंसलिंग सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगी. विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा कर सिविल सेवा की तैयारी कर सकते हैं. संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान ने अपनी गुणवत्ता को सवार्ेपरि रखा है. चाणक्या आइएएस एकेडमी ने 22 वषार्ें के दौरान 3000 से अधिक सफल विद्यार्थी दिये हैं. एकेडमी आज देश-विदेश में भी अपनी सेवा दे रहा है. चाणक्या आइएएस एकेडमी की जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने बताया कि चाणक्या आइएएस एकेडमी की स्थापना एके मिश्रा (जो संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और सक्सेस गुरु के नाम से ख्याति प्राप्त कर चुके हैं) के सपनों का ही परिणाम है. हजारीबाग के चाणक्या संस्थान में विशेष रूप से विकसित अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स, एक वर्षीय,दो वर्षीय व त्री वर्षीय का संचालन किया जाता है. विशेष रूप से इंटर पास वाले विद्यार्थी भी तीन वषार्ें की तैयारी कर स्नातक में उत्तीर्ण होते ही प्रथम प्रयास में ही सफलता पा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >