बच्चों को विद्यालय के नियमों से अवगत कराया गया

झुमरीतिलैया. ब्लॉक रोड स्थित शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को नव नामांकित बच्चों के सर्वांगीण विकास व विद्यालय से संबंधित जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. इस दौरान बच्चों को योग, वंदना, शिक्षण के नियम, शारीरिक खेलकूद, अनुशासन आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर आरएसएस के संघ चालक व विद्यालय के […]

झुमरीतिलैया. ब्लॉक रोड स्थित शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को नव नामांकित बच्चों के सर्वांगीण विकास व विद्यालय से संबंधित जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. इस दौरान बच्चों को योग, वंदना, शिक्षण के नियम, शारीरिक खेलकूद, अनुशासन आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर आरएसएस के संघ चालक व विद्यालय के संरक्षक सुरेश प्रसाद सिंह मौजूद थे. पूरा कार्यक्रम प्रधानाचार्य रंजीत सिंह के निर्देशन में हुआ. इस मौके पर आचार्य मोहन मिश्रा, ब्रह्मदेव सिंह चौहान, शंकर गोपाल, रूबिता सिन्हा, पदमावती सिंह, रंगनाथ पाठक, शंकर गोपाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >