18 पंचायतों के लिए प्रभारी का चयन

3कोडपी11बैठक में आजसू नेता.चंदवारा. प्रखंड आजसू पार्टी की बैठक शिव मंदिर के निकट हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुश्वाहा ने की व संचालन विक्रम सिंह ने किया. इस दौरान 18 पंचायतों के लिए पंचायत प्रभारी का चयन किया गया. मुख्य अतिथि युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि आजसू गरीबों व युवाओं की पार्टी है. […]

3कोडपी11बैठक में आजसू नेता.चंदवारा. प्रखंड आजसू पार्टी की बैठक शिव मंदिर के निकट हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुश्वाहा ने की व संचालन विक्रम सिंह ने किया. इस दौरान 18 पंचायतों के लिए पंचायत प्रभारी का चयन किया गया. मुख्य अतिथि युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि आजसू गरीबों व युवाओं की पार्टी है. पंचायत प्रभारियों को जो जिम्मेवारी दी जा रही है, वे उसका पालन करें. पंचायत स्तर पर 21 सदस्यीय ग्राम कमेटी बना कर संगठन को और भी मजबूत बनाना है. चुने गये पंचायत प्रभारियों में बेंदी पंचायत के सुजीत कुमार सिंह, आरागारो के मुकेश साव, उरवां के रामेश्वर दास, पत्थलगढ़ा के अर्जुन रजक, चंदवारा पूर्वी के प्रमोद वर्मा, पिपराडीह के सतीश राणा, बिरसोडीह के सुरेश यादव, धमराय के राजकुमार दास, भोंडो के राजकुमार साव, थाम के मो बेलाल अंसारी, खांडी के गणेश सिंह, मदनगुंडी के वीरेंद्र पासवान, चंदवारा पश्चिमी के तुलसी रविदास, कांको के मनोज ठाकुर, कांटी के लोकेश पांडेय के नाम शामिल हैं. धन्यवाद ज्ञापन नारायण साव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >