जयनगर :भाकपा जिला परिषद की ओर आहूत छह जुलाई से बांझेडीह प्लांट के अनिश्चितकालीन बंद को लेकर जोरों पर तैयारी की जा रही है. पार्टी के लोग अलग-अलग जत्था बना कर विस्थापित 32 गांवों में जन संपर्क अभियान चला कर विस्थापितों से आंदोलन में भाग लेने की अपील कर रहे हैं.
जिला मंत्री महादेव राम ने बताया कि बंद को लेकर चार जुलाई को हिरोडीह में जीबी बैठक होगी तथा संध्या पहर नुक्कड़ सभा होगी. उन्होंने बताया कि बंद की सूचना लिखित तौर पर जिला प्रशासन को दे दी गयी है. आंदोलन में पार्टी के पूर्व राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता भाग लेंगे. जनसंपर्क अभियान में महेश सिंह, अर्जुन यादव, हरि पासी, सोनिया देवी, पुरुषोत्तम यादव, उमा देवी, चंद्रदेव सिंह, समीम आलम, काली सिंह, किशोर चौधरी आदि लगे हैं.
