कोडरमा बाजार. बिहार के नवादा जिले के रजौली हलदीया की नाबालिग से शादी करने आये हरियाणा निवासी दूल्हा व दो अन्य को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग लड़की के मां-बाप को बहला फुसला कर शादी रचाने की तैयारी थी. इसके लिए हरियाणा से कुछ लोग ध्वजाधारी पहुंचे थे. यहां शादी की पूरी तैयारी हो गयी थी. इसी बीच नवादा की स्वयं सेवी संस्था के सदस्य विपिन कुमार व संगीता सिन्हा ने इस बात की जानकारी उपायुक्त छवि रंजन को दी. उपायुक्त के निर्देश पर कोडरमा सीओ अतुल कुमार पुलिस बल के साथ ध्वजाधारीधाम परिसर पहुंचे व दूल्हा तथा उसके परिजनों को को पकड़ लिया. गिरफ्तार लोगों में दूल्हा देवदत्त शर्मा के अलावा उसके परिजन नीलू साव व संजय सिंह हैं. बाद में पुलिस सभी को कोडरमा थाना ले लायी. यहां लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं दूल्हा सहित तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. तीनों को जेल भेजने की तैयारी हो रही है.
नाबालिग से शादी करने पहुंचा, दूल्हा समेत तीन गिरफ्तार
कोडरमा बाजार. बिहार के नवादा जिले के रजौली हलदीया की नाबालिग से शादी करने आये हरियाणा निवासी दूल्हा व दो अन्य को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग लड़की के मां-बाप को बहला फुसला कर शादी रचाने की तैयारी थी. इसके लिए हरियाणा से कुछ लोग ध्वजाधारी पहुंचे थे. यहां शादी की पूरी […]
