जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग

कोडरमा. नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 स्थित जमीन (खाता नंबर 253 प्लॉट नंबर 6813 रकबा चार डिसमिल, विश्वकर्मा मंदिर निर्माण व राणा सुधार समिति के लिए दान में दी गयी जमीन) को भू माफियाओं से बचाने को लेकर विनोद राणा ने सीओ कोडरमा को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा है कि उक्त जमीन वर्ष […]

कोडरमा. नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 स्थित जमीन (खाता नंबर 253 प्लॉट नंबर 6813 रकबा चार डिसमिल, विश्वकर्मा मंदिर निर्माण व राणा सुधार समिति के लिए दान में दी गयी जमीन) को भू माफियाओं से बचाने को लेकर विनोद राणा ने सीओ कोडरमा को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा है कि उक्त जमीन वर्ष 1998 में माधो राणा (पिता स्व चुटर राणा) ने मंदिर निर्माण के लिए दान की थी. उक्त जमीन पर वार्ड नंबर 12 खुदरापट्टी निवासी दीप नारायण साव (पिता महादेव साव)कब्जा करना चाह रहे हैं. श्री राणा ने उक्त जमीन को श्री साव के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >