2कोडपी8बंद पड़ा विद्यालय भवन.तिलोकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का नया भवन छह माह से बन कर तैयार है प्रतिनिधि, जयनगर ग्राम तिलोकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का नया भवन छह माह से बन कर तैयार है. वहीं निर्माण कार्य में लगे मजदूरों, मार्बल मिस्त्री, बिजली मिस्त्री व निर्माण सामग्री के आपूर्ति कर्ताओं ने बकाया राशि (एक लाख 25 हजार) के भुगतान को लेकर विद्यालय भवन में ताला लगा रखा है. बकायेदारों का कहना है कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होता, विद्यालय में ताला बंद रहेगा. संवेदक व मजदूरों की इस लड़ाई के कारण उच्च विद्यालय के कुल 241 विद्यार्थियों का पठन-पाठन मध्य विद्यालय के भवन में किसी तरह चल रहा है. यहां वर्ग नवम के 117 व दशम के 124 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. उल्लेखनीय है कि रांची के एक संवेदक ने 40 लाख की राशि से उत्क्रमित उच्च विद्यालय के नये भवन का निर्माण कराया है. इसमें छह कमरे भी हैं. सामग्री आपूर्तिकर्ता संतोष पांडेय ने बताया कि अभी संवेदक के पास एक लाख 25 हजार का भुगतान लंबित है.क्या कहते हैं प्रधानाध्यापकविद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि संवेदक, मजदूर व सामग्री आपूर्तिकर्ता के बीच भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है. बकायेदारों ने विद्यालय भवन में ताला लगा रखा है. ताला खोलने को लेकर विभाग को पहल करनी होगी. वे चाह कर भी इसमें कुछ नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि भवन के अभाव में विद्यार्थियों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है. इधर, पंस सदस्य चित्रा देवी के प्रतिनिधि त्रिवेणी पांडेय ने कहा कि विभाग की लापरवाही व संवेदक की मनमानी के कारण ताला बंद है.
बकायेदारों ने विद्यालय भवन में जड़ा ताला
2कोडपी8बंद पड़ा विद्यालय भवन.तिलोकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का नया भवन छह माह से बन कर तैयार है प्रतिनिधि, जयनगर ग्राम तिलोकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का नया भवन छह माह से बन कर तैयार है. वहीं निर्माण कार्य में लगे मजदूरों, मार्बल मिस्त्री, बिजली मिस्त्री व निर्माण सामग्री के आपूर्ति कर्ताओं ने बकाया राशि […]
