पीएम के कार्यक्रम में शामिल हुईं डॉ नीरा यादव

कोडरमा बाजार. बरही के चकुराटांड़ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव अपने समर्थकों के साथ रवाना हुई. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के वादे को पूरा करने में लगे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विभिन्न […]

कोडरमा बाजार. बरही के चकुराटांड़ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव अपने समर्थकों के साथ रवाना हुई. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के वादे को पूरा करने में लगे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं. मौके पर नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव, छोटे सरकार, प्रमुख राजकुमार यादव, महेंद्र प्र वर्मा, अजय पांडेय, सुधीर यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >