झुमरीतिलैया. जेजे कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा सीडी स्कूल में चल रहे रेनबो वीक के अंतिम दिन विज्ञान क्लब की स्थापना की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड पर्यवेक्षक अशोक अभिषेक ने की. उन्होंने कहा कि बच्चे जन्मजात वैज्ञानिक होते हैं. विज्ञान किसी खास लोगों के लिए नहीं, बल्कि आम व खास सबके लिए है. स्कूल के प्राचार्य राम प्रवेश पांडेय ने विज्ञान क्लब की सदस्य छात्राओं को इस क्लब के संचालन से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने घोषणा की है कि विज्ञान क्लब की गतिविधियां विज्ञान शिक्षिका नूतन सिन्हा के निर्देशन में होगी. विज्ञान क्लब के अध्यक्ष प्रतीक्षा यादव दशम डी, उपाध्यक्ष अदिति परमार नवम ए, सचिव सुधा कुमारी दशम डी व उप सचिव सोनम कुमारी नवम ए चुने गये. कार्यक्रम के अंतिम दिन बीएड पर्यवेक्षक प्रो अशोक अभिषे्र व प्राचार्य राम प्रवेश पांडेय ने शिक्षकों के साथ विभिन्न कक्षाओं का मुआयना किया. रेनबो वीक के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं व गतिविधियों के विजेता टीम को सोमवार को पुरस्कृत किया जायेगा. इस दौरान पौधरोपण के बाद बीएड प्रशिक्षुओं को विदाई दी जायेगी.
सीडी स्कूल में विज्ञान क्लब की स्थापना
झुमरीतिलैया. जेजे कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा सीडी स्कूल में चल रहे रेनबो वीक के अंतिम दिन विज्ञान क्लब की स्थापना की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड पर्यवेक्षक अशोक अभिषेक ने की. उन्होंने कहा कि बच्चे जन्मजात वैज्ञानिक होते हैं. विज्ञान किसी खास लोगों के लिए नहीं, बल्कि आम व खास सबके लिए है. स्कूल […]
