नगर पर्षद उपाध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन

फोटो – 23 कोडपी 10नागरिक अभिनंदन करते लोगझुमरीतिलैया. नगर पर्षद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष संतोष यादव का स्थानीय झंडा चौक पर समारोह आयोजित कर नागरिक अभिनंदन किया गया. इसके पूर्व श्री यादव अपने समर्थकों व वार्ड पार्षदों के साथ इंदरवा चौक से जुलूस निकाल कर अबीर गुलाल खेलते हुए झंडा चौक पहुंचे. यहां सभा का […]

फोटो – 23 कोडपी 10नागरिक अभिनंदन करते लोगझुमरीतिलैया. नगर पर्षद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष संतोष यादव का स्थानीय झंडा चौक पर समारोह आयोजित कर नागरिक अभिनंदन किया गया. इसके पूर्व श्री यादव अपने समर्थकों व वार्ड पार्षदों के साथ इंदरवा चौक से जुलूस निकाल कर अबीर गुलाल खेलते हुए झंडा चौक पहुंचे. यहां सभा का संचालन पार्षद घनश्याम तुरी ने किया. नगर पर्षद उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. सबके सहयोग से विकास करना है. किसी के साथ भेदभाव नहीं बरता जायेगा. शहर के विकास के लिए लोगों की सोच को बदलना होगा. इस मौके पर उमा शंकर यादव, गुलाम जिलानी, कृष्णा बरहपुरिया, बलराम यादव, बसंत सिंह, सविता भदानी, रीता देवी, रेणु देवी, असगरी खातून, इशाक मियां, संजू शर्मा, राजू यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >