जयनगर. पंचायत चुनाव नवंबर-दिसंबर माह में होने की संभावना है. इसको लेकर गांव के चौक-चौराहों चर्चा होने लगी है. चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले लोगों के बीच आरक्षण रोस्टर का पेंच फंस जाने से लोग अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं. हालांकि उनका मानना है कि नगर निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी आरक्षण रोस्टर लागू होगा. यदि ऐसा हुआ, तो पूर्व में जिप सदस्य, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य रहे दर्जनों उम्मीदवारों की उम्मीद पर चुनाव के पूर्व ही पानी फिर सकता है. कैसा होगा आरक्षण का प्रारूप इसको लेकर सभी संशय में हैं. पंचायत, जिला परिषद सीट व वार्डों के परिसीमन को लेकर चुनाव लड़ने वालों से लेकर मतदाताओं के बीच भी संशय बरकरार है. परिसीमन होने पर कई लोग इधर से उधर होंगे. उल्लेखनीय है कि प्रखंड की कुल 23 पंचायतों के लिए तीन जिप सदस्य, 23 मुखिया, 23 पंसस तथा वार्ड सदस्यों का चुनाव होना है.
पंचायत चुनाव पर चर्चा, आरक्षण रोस्टर का पेंच
जयनगर. पंचायत चुनाव नवंबर-दिसंबर माह में होने की संभावना है. इसको लेकर गांव के चौक-चौराहों चर्चा होने लगी है. चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले लोगों के बीच आरक्षण रोस्टर का पेंच फंस जाने से लोग अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं. हालांकि उनका मानना है कि नगर निकाय चुनाव की तरह पंचायत […]
