म्यूजिकल चेयर में प्रियंका प्रथम

झुमरीतिलैया. सीडी बालिका उच्च विद्यालय में जेजे कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं की ओर से आयोजित साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को म्यूजिकल चेयर, सूई धागा दौड़ तथा चम्मच-गोली दौड़ प्रतियोगिता हुई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय, बीएड के सुपरवाइजर अशोक अभिषेक ने की. म्यूजिकल चेयर में विजेता प्रियंका कुमारी वर्ग दशम एफ, […]

झुमरीतिलैया. सीडी बालिका उच्च विद्यालय में जेजे कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं की ओर से आयोजित साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को म्यूजिकल चेयर, सूई धागा दौड़ तथा चम्मच-गोली दौड़ प्रतियोगिता हुई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय, बीएड के सुपरवाइजर अशोक अभिषेक ने की. म्यूजिकल चेयर में विजेता प्रियंका कुमारी वर्ग दशम एफ, संतोषी कुमारी द्वितीय वर्ग नवम, सूई धागा रेस में किरण कुमारी वर्ग दशम सी प्रथम व शोभा कुमारी वर्ग नवम बी द्वितीय रही. चम्मच गोली में दशम बी की सीमा कुमारी प्रथम व नवम बी की सविता सिंह द्वितीय रही. सूई धागा रेस के व्यवस्थापक शारदा, राजकुमार राणा, सुनीता कुमारी, निर्णायक अश्रिता व राखी थे. चम्मच गोली की व्यवस्थापक सुचि कुमारी, पूजा, चंद्रप्रकाश, निर्णायक गौरव कुमार व आशीष राणा थे. मौके पर गोविंद, जसमनि, विनोद, अनुज, चंद्रप्रकाश, आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >