स्थानीय आवेदक को बहाल करने की मांग

कोडरमा. प्रखंड के चाराडीह निवासी महेश कुमार ने मुख्य डाकपाल जेनरल झारखंड प्रक्षेत्र रांची को ज्ञापन देकर करमा डाक घर में बीपीएम के पद पर स्थानीय आवेदक को बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि 16 अगस्त 2014 को इस पद के आवेदन आमंत्रित किया गया था. इसमें कई स्थानीय आवेदकों ने […]

कोडरमा. प्रखंड के चाराडीह निवासी महेश कुमार ने मुख्य डाकपाल जेनरल झारखंड प्रक्षेत्र रांची को ज्ञापन देकर करमा डाक घर में बीपीएम के पद पर स्थानीय आवेदक को बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि 16 अगस्त 2014 को इस पद के आवेदन आमंत्रित किया गया था. इसमें कई स्थानीय आवेदकों ने भाग लिया, मगर उच्चाधिकारियों ने अनुचित तरीके से बाहरी आवेदक को बहाल कर दिया. ज्ञापन की प्रतिलिपि डाक अधीक्षक हजारीबाग मंडल, केंद्रीय सतर्कता आयोग दिल्ली व मुखिया करमा को भी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >