दहेज नहीं देने पर महिला को पीटा, घर से निकाला

ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्जझुमरीतिलैया. दहेज नहीं देने पर महिला को घर से निकालने व मारपीट करने के आरोप में तिलैया थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. पीडि़ता 24 वर्षीय सुफियान खातून उर्फ हीना (पति सरफुद्दीन खान उर्फ टिंकू खान) ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि उनकी शादी मई 2010 […]

ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्जझुमरीतिलैया. दहेज नहीं देने पर महिला को घर से निकालने व मारपीट करने के आरोप में तिलैया थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. पीडि़ता 24 वर्षीय सुफियान खातून उर्फ हीना (पति सरफुद्दीन खान उर्फ टिंकू खान) ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि उनकी शादी मई 2010 में हुई थी. शादी के समय उनके पिता गुमो निवासी मो इमाम उद्दीन ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था. शादी के एक साल बाद तक तो वह ससुराल में ठीक रही, पर इसके बाद उसके पति गझंडी निवासी सरफुद्दीन खान, ससुर अलीम खान, सास नूरजहां उर्फ मुन्नी खातून, ननद जरीना खातून उर्फ सोनी, पति रहमत खान व नानी सास शौरा खातून उसे मायके से दो लाख रुपये तथा एक कट्ठा जमीन गुमो में लेने के लिए परेशान करने लगे. उसके साथ मारपीट करने लगे. इस पर पंचायत हुई. बीते दिन हुई पंचायत में सभी ने अच्छे से ससुराल में रखने का वादा किया, पर फिर से सभी ने मिल कर बुरी तरह मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया. रात 11 बजे उसे अपने दो बच्चों चार वर्षीय रेहान खान व नईबा खातून के साथ घर से निकाल दिया गया. उससे पैसे, आभूषण आदि भी छीन लिये गये. वह रात भर गझंडी स्टेशन में रही. इसके बाद सुबह में तिलैया पहुंची और पिता को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है. सभी आरोपी फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >