एटीएम से 3.90 लाख की फरजी निकासी

जयनगर. थाना क्षेत्र के बेको निवासी अर्जुन चंद्र यादव के बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से तीन लाख 90 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में श्री यादव ने जयनगर थाना में आवेदन दिया है. 12 जून को अर्जुन पिपचो स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसा निकालने […]

जयनगर. थाना क्षेत्र के बेको निवासी अर्जुन चंद्र यादव के बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से तीन लाख 90 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में श्री यादव ने जयनगर थाना में आवेदन दिया है. 12 जून को अर्जुन पिपचो स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसा निकालने गया. जानकारी के अभाव में उसने पास खड़े एक अज्ञात युवक से मदद मांगी और कोड बता कर उसे अपना कार्ड दिया. उक्त युवक ने 10 हजार रुपये निकाल कर अर्जुन को दे दिये गये. इसी दौरान उसने अर्जुन का कार्ड बदल लिया. दूसरी बार जब 19 जून को वह पुन: पैसा निकालने गये, तो उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ. उनके खाते से तीन लाख 90 हजार की राशि की निकासी कर ली गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >