सतगावां. थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी निवासी अलखदेव मिश्र, पिता स्व यमुना मिश्र की मौत गुरुवार को लू लगने से हो गयी. बताया जाता है कि बुजुर्ग अलखदेव मिश्र अपने चार माह का पेंशन लेने के लिए नासरगंज स्थित पोस्ट ऑफिस गये थे. पेंशन राशि लेकर लौटने के दौरान लू लगने से उनकी मौत हो गयी. मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर शिवपुर पहुंचे. स्थानीय अरविंद सिंह, तारिणी सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अशोक कुमार सिंह आदि ने परिजनो को सांत्वना देते हुए प्रखंड प्रशासन से परिजनों को मदद करने की मांग की है.
लू लगने से वृद्ध की मौत
सतगावां. थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी निवासी अलखदेव मिश्र, पिता स्व यमुना मिश्र की मौत गुरुवार को लू लगने से हो गयी. बताया जाता है कि बुजुर्ग अलखदेव मिश्र अपने चार माह का पेंशन लेने के लिए नासरगंज स्थित पोस्ट ऑफिस गये थे. पेंशन राशि लेकर लौटने के दौरान लू लगने से उनकी मौत हो गयी. […]
