वज्रपात से युवती घायल

4कोडपी9. घायल युवती.मरकच्चो. प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत अंतर्गत कोंडराडीह गांव में बुधवार की देर शाम हुई बारिश व गरज के दौरान हुए वज्रपात में 22 वर्षीय शहनाज खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि उसके दो मवेशियों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बारिश के समय शहनाज अपने घर पर थी. इस दौरान […]

4कोडपी9. घायल युवती.मरकच्चो. प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत अंतर्गत कोंडराडीह गांव में बुधवार की देर शाम हुई बारिश व गरज के दौरान हुए वज्रपात में 22 वर्षीय शहनाज खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि उसके दो मवेशियों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बारिश के समय शहनाज अपने घर पर थी. इस दौरान घर के बाहर खड़े मवेशियों को खोल कर घर के अंदर ला रही थी. तभी हुई वज्रपात में वह घायल हो गयी. परिजनों द्वारा घरेलू उपचार कर शहनाज को होश में लाया गया. इसके बाद इलाज के लिए ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >