नशा सुंघा कर 29 हजार लूटे

जयनगर. थाना क्षेत्र के पिपचो स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 29 हजार रुपये निकाल कर जा रहे एक युवक को दो युवकों ने नशा सुंघा कर रुपये लूट लिए. जानकारी के मुताबिक जत घघरा निवासी सीताराम यादव ने मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया पिपचो शाखा से 29 हजार की निकासी की. बैंक के गेट से […]

जयनगर. थाना क्षेत्र के पिपचो स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 29 हजार रुपये निकाल कर जा रहे एक युवक को दो युवकों ने नशा सुंघा कर रुपये लूट लिए. जानकारी के मुताबिक जत घघरा निवासी सीताराम यादव ने मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया पिपचो शाखा से 29 हजार की निकासी की. बैंक के गेट से बाहर निकलते ही दो अज्ञात युवकों उसके कंधे पर हाथ रखा और कुछ बातचीत करने लगे. इस दौरान उसे कोई नशीली वस्तु सुंघा कर उससे रुपये लूट लिए और चलते बने. युवक ने होश आने पर जयनगर थाना पहुंच कर इस संबंध में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >