लापता व्यक्ति का शव जंगल से बरामद

कोडरमा. थाना क्षेत्र के बागीटांड़ से पिछले 27 मई से लापता 40 वर्षीय अरुण जय प्रसाद (पिता- नरेंद्र प्रसाद) का शव मंगलवार को फुलवरिया के पास स्थित जंगली क्षेत्र से बरामद किया गया. युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल शव को अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल […]

कोडरमा. थाना क्षेत्र के बागीटांड़ से पिछले 27 मई से लापता 40 वर्षीय अरुण जय प्रसाद (पिता- नरेंद्र प्रसाद) का शव मंगलवार को फुलवरिया के पास स्थित जंगली क्षेत्र से बरामद किया गया. युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल शव को अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जंगल में सड़क के पास में ही एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना कोडरमा पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया. परिजनों ने उसकी पहचान अरुण जय प्रसाद के रूप में की. अरुण बागीटांड़ में ही गुमटी चलाता था. इस संबंध में उसके भाई वरुण कुमार ने 30 मई को थाना में सनहा दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >