मरकच्चो : स्कूल के पास बम फटा, चार बच्चे घायल

मरकच्चो (कोडरमा) : नवलशाही थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बच्छेडीह के पास मंगलवार की शाम चार बजे बम विस्फोट हुआ. पास खेल रहे चार बच्चे घायल हो गये. इनके नाम हैं : प्रमोद कुमार, छोटू कुमार (पिता राजू साव), राहुल कुमार व विकास कुमार (पिता बीरेंद्र साव).सभी बच्चे सात से 10 वर्ष के बीच […]

मरकच्चो (कोडरमा) : नवलशाही थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बच्छेडीह के पास मंगलवार की शाम चार बजे बम विस्फोट हुआ. पास खेल रहे चार बच्चे घायल हो गये. इनके नाम हैं : प्रमोद कुमार, छोटू कुमार (पिता राजू साव), राहुल कुमार व विकास कुमार (पिता बीरेंद्र साव).सभी बच्चे सात से 10 वर्ष के बीच के हैं. स्थानीय निजी क्लिनिक में इनका इलाज कराया गया.
कटहल का पत्ता तोड़ रहा था राहुल : जानकारी के अनुसार, विद्यालय से सटे भीमेडीह गांव में कटहल पेड़ के पास बम रखा हुआ था, जो अचानक विस्फोट कर गया. आसपास कुछ बच्चे खेल रहे थे, जबकि कुछ बच्चे खजूर तोड़ रहे थे. चार बच्चे विस्फोट की चपेट में आ गये. घायल राहुल की दादी के अनुसार, उन्होंने राहुल को कटहल का पत्ता तोड़ कर लाने को कहा था.
इसी दौरान बम फटा. बम फटने की आवाज सुन कर गांववाले पहुंचे व घायल बच्चों को अस्पताल में भरती कराया. घटना की सूचना मिलने पर डोमचांच अंचल के इंस्पेक्टर हरेंद्र तिवारी, नवलशाही थाना प्रभारी नरेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से बम बांधने की सुतली भी बरामद किया है. थाना प्रभारी ने कहा कि बम यहां कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >